2025 में मेष राशि वालों की वापसी: चार ग्रह आपके सच्चे दोस्त!

Contenido del Video OriginalExpandir Video
  • 2024 में मेष राशि वाले जातकों के लिए खुशखबरी है।
  • 2025 में कुछ ग्रहों की स्थिति से लाभ होगा।
  • जीवन में दोस्ती और ग्रहों का महत्व समझें।
  • राहु और गुरु के परिवर्तन का विशेष ध्यान रखें।
  • सभी ग्रहों की स्थिति को बैलेंस करना जरूरी है।

नमस्कार प्रिय दर्शकों थंबनेल तो आपने देख ही लिया है जहां मैंने लिखा है कि 2024 में मेष राशि वाले जातक चाहे जितने बर्बाद क्यों ना हो गए हो 2025 में आप फिर से करने जा रहे हो वापसी और दुनिया एडी से चोटी का जोर क्यों ना लगा ले आपको 2025 में गिरा नहीं पाएगी। किंतु कैसे तो 2025 के रोड मैप को समझते हुए आपसे एक प्रश्न पूछता हूं। आपके जीवन में दो मित्र हैं दो दोस्त आपके जीवन में हैं।

एक वह दोस्त है जो आपको सदैव सच्चाई से अवगत कराता है। आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, क्या आपके लिए सही है, क्या आपके लिए गलत है। किस प्रकार से आप उन्नति प्राप्त करोगे - एक ऐसा दोस्त है।

और दूसरा दोस्त है जो आपसे मिलता है, हंसी मजाक करता है, पार्टी करता है, आपके साथ समय व्यतीत करता है, आपकी तारीफें करता है और चला जाता है। आप दोनों दोस्तों में से किसे अपने सच्चा दोस्त मानेंगे? होप आप फर्स्ट वाले को जो आपको हर सिचुएशन से अवगत कराता है।

यह रहे आपके वह सच्चे चार दोस्त। यहां आप कुंडली देख रहे हैं। यहां मैंने नौ नहीं सिर्फ चार ग्रहों को स्थापित किया है: गुरु, शनि, राहु और केतु। यही आपके वह सच्चे चार दोस्त हैं जिनके द्वारा 2025 में जो गतिविधियां आपके लिए होने जा रही हैं, वह आपको सब कुछ दर्शा कर देंगे।

बाकी पा पाच ग्रह वो हैं जो कुछ समय के लिए आते हैं, आपके साथ में अच्छा बुरा जैसा भी व्यवहार करना होता है, करते हैं और चले जाते हैं। किंतु यही वह सच्चे चार दोस्त हैं जिनके द्वारा क्या इवेंट 2025 में आपके जीवन में होने जा रहे हैं इसे आप समझ लो।

मैं फिर से कह रहा हूं, दुनिया लाख कोशिश कर ले आपको 2025 में गिरा नहीं पाएगी। आपके जीवन में जितने भी बड़े इवेंट होते हैं, कोई समय आपके जीवन में आता है जहां बड़े लंबे समय तक आपको बहुत खुशियां प्राप्त होती हैं, बहुत सक्सेस प्राप्त होता है। बहुत अच्छी ऊंचाइयां आपको प्राप्त होती हैं उस समय 80% का योगदान इन चारों ग्रहों का होता है।

कुछ समय लंबी अवधि के अंदर समस्याएं आ रही हैं, कार्यों में रुकावटें आ रही हैं, धन की प्रॉब्लम आ रही हैं, कुटुंब परिवार की समस्याएं आ रही हैं और लंबी ड्यूरेशन में चल रही है। उनमें भी 80% का योगदान इन्हीं चार ग्रहों का होता है। इस वर्ष 2025 में इन चार में से दो ग्रह ऐसी अवस्था को दर्शा रहे हैं जो आपको श्रेष्ठ ऊंचाइयों की तरफ ले जाना चाह रहे हैं और दो ऐसे ग्रह हैं जो आपके जीवन में छोटे-छोटे व्यवधान डालेंगे।

परिणाम क्या होगा कि यहां पर हमारे लिए कुछ गतिविधियां बहुत अच्छी तो कुछ गतिविधियों में रुकावट आएगी। अब हमें क्या समझना है? हमें समझना है रोड मैप कि इन चार में से जो दो ग्रह अवरोधक स्थिति डालेंगे, इसे हम कैसे डिक्रीज करकर जीवन में उन्नति प्रदान प्राप्त करें और दो ग्रह जो हमें हाथ पकड़कर आगे ले जाना चाह रहे हैं, इनका हाथ पकड़कर कैसे जीवन में सफल हो।

यहां आपके लिए इन चार ग्रहों का महत्व इसलिए भी बहुत बढ़ जाता है कि 2025 में यह चारों ही ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

शनि महाराज 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में जाएंगे। यहां आपके लिए साढ़े साती भी चलना प्रारंभ हो जाएगी। बहुत से लोग आपको इस बात से भी डराएंगे कि अब आप के ऊपर साढ़े चल रही है। 15 मई को गुरु महाराज वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

18 मई को राहु और केतु भी अपना स्थानांतरण करेंगे। राहु महाराज कुंभ में आ जाएंगे और केतु महाराज सिंह में आ जाएंगे। अब इसे समझिए यह रोड मैप 2025 में किस प्रकार आपको ऐसा शक्तिशाली बना देगा कि लोग चाहे जितनी कोशिश करें आपको गिरा नहीं पाएंगे।

पहली अवस्था में शनि महाराज के बारे में चर्चा करते हैं क्योंकि शनि ही सबसे पहला राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 29 मार्च को ये आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे और इस स्थान पर जाकर आपके लिए शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी।

यहां साढ़े साती आपको क्या खराब फल देगी तो इसे भी समझना जरूरी है। शनि देव आपकी कुंडली के कर्मेश हैं, आयश हैं। यह आपकी कुंडली के शत्रु कारक ग्रह नहीं हैं। तो इनसे डरना छोड़िए। सबसे पहले आपको डर लग रहा है कि अब हमारे ऊपर साढ़े सा आ जाएगी यह हो जाएगा, वो हो जाएगा। ऐसे कई कार्यक्रम भी आपने देख लिए होंगे किंतु यह सत्य नहीं है। यह आपका शत्रु नहीं है, यह आपका मित्र है।

और जब द्वादश भाव में जाएंगे तो उनके कुछ अच्छे फल भी आपको देखने को मिलेंगे। क्या-क्या फल देखने को मिलेंगे? 29 मार्च 2025 के पश्चात एकदम से आपके लिए जॉब के नए अवसर नई अपॉर्चुनिटी क्रिएट होती हुई दिखाई देंगी। जहां आप जॉब कर रहे हैं, पिछले समय में प्रयास भी कर रहे थे कि यहां से हमारे लिए जॉब कुछ अच्छे रूप में बनकर आए।

आपके लिए 29 मार्च के बाद की स्थितियां बहुत अच्छे से कार्य कर देंगी। नए व्यापार की गतिविधियां आपके लिए प्रारंभ होंगी। साथ में ही यदि आप एक्सपोर्ट इंपोर्ट से रिलेटेड कार्य करते हैं, यह स्थितियां बहुत अच्छे से आपके लिए बनकर बड़े टेंडर बड़े ऑर्डर आपको दिला कर देंगी।

इस प्रकार का युग बनाकर देगी। यदि आप विदेश में कार्य करना चाह रहे हैं, विदेश में जॉब करना चाह रहे हैं, विदेश में बिजनेस करना चाह रहे हैं, यह स्थितियां बहुत अच्छे लाभ देती हैं। आप पहले से ही विदेश में रह रहे हैं और नया कार्य करना चाह रहे हैं या अपने पीर की स्थिति पर विचार कर रहे हैं।

यह अवस्था आपको बड़े अच्छे योग बनाकर दे देगी। जॉब में किसी प्रकार का स्ट्रेस चल रहा है, आप अपना ट्रांसफर चाह रहे हो। यह स्थिति बहुत अच्छी हो जाएंगी। तो आपके कर्म क्षेत्र को लेकर शनि महाराज का द्वादश भाव में जाना बिल्कुल भी खराब नहीं माना जाएगा।

यह अवस्था आपके लिए चीजों को बैलेंस करेंगी। किंतु दूसरी सत्यता क्या है? तो आपके जीवन में 29 मार्च 2025 से कुछ गतिविधियां नेगेटिव भी होंगी।

पहली अवस्था में आपकी निद्रा को छीन सकते हैं। आप देखेंगे कि अभी आप बहुत निश्चिंत होकर सोते हैं, एकदम से आपकी नींद में बेचैनी जैसी हो रही है। हाथ पैरों में दर्द, बॉडी पेन, एक्टिस की स्थिति में कमी आ रही है। प्रोसेस जो है वह बनता तो चला तो जाएगा, किंतु थोड़ा सा स्लो हो सकता है। यह स्थिति आपके लिए बनकर आती है।

शनि महाराज की तीसरी दृष्टि जब आपके द्वितीय भाव पर आएगी, इस समय में आपको 2025 में अपने रिश्तों को संभाल कर रखना होगा। अदर वाइज रिश्तों के अंदर छोटी-छोटी सी खटास आपके लिए क्रिएट हो सकती है। और वह अज्ञात बिना फिजूल की स्थितियों में तो इन्हें खराब नहीं होने देना है।

इसका आप विशेष रूप से ध्यान रखिएगा। एक बात तो आप जानते ही हैं कि शनि महाराज कर्म फल प्रदाता हैं। जैसे व्यक्ति कर्म करता है, उसके आधार पर उन्हें फल देते हैं। यहां से शनि महाराज की जब सप्तम दृष्टि जाएगी। जितने भी मेष राशि वाले जातक जॉब कर रहे हैं, अपने जॉब में किसी भी प्रकार की लापरवाही, आलस्य प्रवृत्ति को टालने की गतिविधि को आपको छोड़ना पड़ेगा।

अपने कर्म को सर्वश्रेष्ठ प्रधानता का स्वरूप देना आपके जीवन की उन्नति को दर्शा कर देगा। भाग्य दृष्टिकोण के भरोसे नहीं, कर्म दृष्टिकोण के भरोसे जीवन में सफलता हासिल करने का 2025 आपके जीवन में प्रवेश कर रहा है।

देवगुरु बृहस्पति 15 मई को एक राशि परिवर्तन करेंगे किंतु जनवरी से लेकर मई तक की स्थिति के क्या फल रहेंगे। तो यह आपको कुटुंब परिवार में यश, मान और प्रतिष्ठा दिलाते हुए पाए जाएंगे। यह आपके धन की स्थितियों को आपके पक्ष में लाकर खड़ा करेंगे।

आपकी वाणी में सौम्यता का स्वरूप जनवरी से लेकर मई की स्थितियों में प्रदर्शित करते हुए पाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की शुभत्व मांगलिक गतिविधियों को आपके जीवन में प्रवेश करवाएंगे। नए साल में, देव गुरु बृहस्पति आपके घर में भौतिक सुखों की स्थिति में वृद्धि करेंगे।

आप अपने घर खरीद रखा है, उसे रिनो ट कराना चाह रहे हैं, रंग रोगन की स्थिति कराना चाह रहे हैं, इसके अच्छे अवसर बना कर देंगे। कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं, नया ऑफिस खरीदना चाह रहे हैं, नया घर खरीदना चाह रहे हैं, इसके श्रेष्ठ कारक लाभ आपके लिए बना कर देंगे।

जॉब चेंज करना चाह रहे हैं, इसकी अच्छी अपॉर्चुनिटी आपके लिए बना कर देंगे। जनवरी से लेकर मई की ड्यूरेशन के अंदर देवगुरु बृहस्पति आपके उन कार्यों को पूर्ण करेंगे। क्योंकि आपकी कुंडली के भाग्येश हैं और अब राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

तो यह बाध्य होते हैं आपको समय में कुछ विशेष उपहार देने के लिए। किसी कार्य में रुकावटें लगातार आपके लिए बनी हुई थी, आप देखेंगे जनवरी से लेकर मई की ड्यूरेशन में एकदम से वह कार्य आपके पक्ष में आ गए, जिनकी आप उम्मीद छोड़ चुके थे।

इसी के साथ में आय में वृद्धि करना और कोई भी विशेष मनोकामना आपके पक्ष में बनाकर देने की स्थिति देवगुरु बृहस्पति भी आपके लिए निर्मित कर रहे हैं। किंतु 15 मई को जब यह राशि परिवर्तन करकर पराक्रम में आ जाएंगे, यहां से फिर आपको सजग हो जाना है।

यह क्या है? यह पराक्रम भाव है। आपके पराक्रम, आपके कर्म क्षेत्र के बिलीव, आपके मेहनत के रिजल्ट निकालने की स्थिति साधारण तरीके से नहीं आपको वर्ष 2025 में शनि देंगे और ना ही वर्ष 2025 के अंदर देवगुरु बृहस्पति मई तक की स्थितियों को बना रहे हैं।

किंतु उसके पश्चात सीधी सधी सी गणना है। मैंने आपको कहा यह आपके वो चार सच्चे दोस्त हैं जो आपको सच्चाई से अवगत कराते हैं। इस स्थान पर आकर देवगुरु बृहस्पति का आप के लिए क्या संदेश होगा? कि मेहनत आप करो, पसीना बहाव अपने लक्ष्य को साधने के लिए। जी तोड़ मेहनत करो, मैं आपके साथ खड़ा हूं।

मेहनत करो रिजल्ट और परिणाम देने की स्थिति का योग मैं आपके लिए बना कर दूंगा। दांपत्य जीवन इस स्थान पर 15 मई के आने के पश्चात में दांपत्य जीवन की स्थितियों को अच्छा कर देंगे।

जिन कन्या बालकों के विवाह की उम्र हो चुकी है, विवाह में विलंब देखने को मिल रहा है, उनके लिए बड़ा अच्छा योग बनकर आ जाएगा। भाग्य का साथ लाते हुए मैंने कहा, आपको कर्म भरोसे रहना है भाग्य भरोसे नहीं। किंतु कर्म से ही आप अपने भाग्य का निर्माण करो, यह भी एक संदेश देव गुरु बृहस्पति का आपके लिए बनकर आ रहा है।

और भाग्य मेहनत कर्म के साथ-साथ में आपकी आय में वृद्धि और डिजायर्स को पूर्ण करने की बाध्यता भी यह दोनों ग्रह आपके लिए लेते हुए पाए जाएंगे। यहां देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के अति योग कारक ग्रह हैं। ये सदैव बाध्य होते हैं, आपके लिए शुभत्व फल देने के लिए।

अगर इनका प्लेसमेंट आपकी कुंडली में अच्छा बना हुआ है, तो कर्म को आप भाग्य भरोसे से हटाकर करो। और फिर उस कर्म में देवगुरु बृहस्पति आपका भाग्य स्वरूप में साथ देंगे।

18 मई को जब राहु और केतु राशि परिवर्तन कर लेंगे, तो एक बहुत बड़ा चमत्कार मेष राशि वाले जातकों के लिए जीवन में होने जा रहा है। अब तक जो राहु महाराज पिछले 18 महीनों से आपके पैरों में बेड़ियां लगाकर बैठे हैं, वो बेड़ियां आपकी खुलने जा है।

जैसे ही राहु आपके एकादश भाव में आएगा, यह इनका कारक व भाव होता है और अपनी मित्र की राशि में आ रहे हैं। आपके लिए एकदम से जीवन में स्पाइक देखने को मिलेगा। जो आपको श्रेष्ठ ऊंचाइयों की तरफ लेकर जाता है।

जॉब में एकदम से बहुत अच्छा इंक्रीमेंट हो गया, व्यापार के अंदर कोई बड़ा टेंडर आपको मिल गया, बड़े भाई बहनों से अच्छा सहयोग मिल गया। छोटी मोटी कोई बीमारियां देखने को मिल रही हैं। अभी तक फिजूल के खर्चे, सेविंग में प्रॉब्लम देखने को मिल रही थी, वो आपके लिए बड़ी अच्छी अवस्था का योग बनाकर दे देगी।

आपकी डिजायर्स छोटे-छोटे नहीं, बड़ी-बड़ी डिजायर्स को पूर्ण करेंगे राहु महाराज। देखिए कितना कमाल है कि 18 महीनों से यह हमारा कंठ पकड़कर खड़े हैं और अब जब ये अपने मित्र के घर में आएंगे, तो आपके लिए बहुत बड़े-बड़े उपहार देते हुए पाए जाएंगे।

यही है ग्रहों का खेल और इस रोड मैप को आप जब समझ लेते हैं, तो सारी चीजें आपके पक्ष में बनकर आती हैं। यहां केतु महाराज जब आपके पंचम में आ जाएंगे, तो केतु का फल आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

इसलिए मैंने कहा वर्ष 2025 में इन चार मित्रों में से दो मित्र आपके लिए बहुत अच्छी ऊंचाइयां देने की स्थिति बना रहे हैं- गुरु महाराज और राहु महाराज।

दो ग्रह आपके लिए डिले करेंगे। उनको समझकर, उनको डिक्रीज करना है। तो वह भी बस थोड़ा सा और रुकिए, आपको सभी कु समझा देता हूं। जैसे ही केतु महाराज आपके पंचम भाव में आएंगे, आपके स्टमक से रिलेटेड एसिडिटी, गैस्ट्रिक, डाइजेशन इस प्रकार की स्थिति का योग पेट से संबंधित छोटी-मोटी समस्या देखने को मिल सकती है।

खान-पीन का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा। नोटिस कीजिएगा 18 मई के पश्चात में आप देखेंगे आपकी मेमोरी की शार्पनेस कमजोर हो रही है। कहीं पर रखकर आपने चाबी भूल गए हो, कहीं पर रखकर मोबाइल भूल गए हो। कहीं पर कुछ वस्तु रखकर भूल गए हो, कुछ वस्तुओं को छोड़कर बाहर चले गए, फिर याद आ रहा है अच्छा वह हम सामान भूल आए।

आपके घर वालों ने कुछ आपको कहा कि यह सामान लेते आना फिर आप उसे भूल गए हो। इस प्रकार की छोटी-छोटी गतिविधियां यहां पर केतु महाराज दर्शा कर देंगे। केतु का जब आपके पंचम में प्रवेश होगा, यह संतान संबंधी छोटी-छोटी चिंताजनक स्थिति का योग बना कर देता है। विद्यार्थियों का भी कंसंट्रेशन यहां से भंग होता हुआ दिखाई देगा।

क्या करना है वह मैं बताऊंगा। आपकी संतान आपसे कुछ बातें छुपा रही हैं। अपनी विद्या से ध्यान हटाकर अन्यत्र गतिविधियों में ध्यान लगा रही हैं। तो 18 मई के पश्चात संतान संबंधित स्थिति पर आपको ध्यान रखना है।

यदि आप मेष राशि के एक विद्यार्थी हैं, तो अपनी विद्या पर एक्स्ट्रा एफर्ट्स लगाने की आवश्यकता आपको रहेगी। इसका भी आप विशेष रूप से ध्यान रखिएगा।

क्या करना चाहिए ताकि केतु महाराज और शनि महाराज के नकारात्मक दृष्टिकोण हमें ना देखने को मिले? और क्या करना चाहिए ताकि गुरु और राहु की स्थिति हमें 2025 में इतना मजबूत कर दे कि लोग चाहे जितनी कोशिश कर ले हमें ना गिरा पाए।

पहली अवस्था में शनि का जाप आप अभी से ही नववर्ष से ही प्रार कर सकते हैं। ओम शन शन शराय नमः का जाप करना आपके लिए बहुत अच्छा है। शनि चालीसा का पाठ करना या सुनना, दोनों में से जो भी संभवत स्थिति बनती है इसे फॉलो कीजिए।

शुक्रवार के दिन तेल में तली हुई वस्तु का दान कर सकते हो। केतु को ठीक करने के लिए ओम केतवे नमः का जाप आप वर्ष 2025 में प्रारंभिक अवस्था में ही प्रारंभ कर दीजिए।

गणेश चालीसा का पाठ करना या सुनना, दोनों में से जो संभवत स्थिति बनती है इसे फॉलो कीजिए। रास्ते में जो अवारा कुत्ते घूमते हैं, इनको कुछ ना कुछ खाने की वस्तु का दान कीजिए। आपके लिए केतु और शनि महाराज के नकारात्मक दृष्टिकोण शून्य मात्र की स्थिति में आ जाएंगे।

गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए ओम गुरुवे नमः का जाप करना, विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करना या सुनना, दोनों में से जो संभवत स्थिति बनती है इसे फॉलो करें। चलते-फिरते ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करना आपके लिए बहुत अच्छा लाभ देगा।

18 मई के पश्चात यदि आप ओम रांग राहवे नमः की एक माला जाप करते हैं, तो आपके लिए बहुत सुंदर अवस्था में ऐसे लाभ बनेंगे जो शायद आप भी नहीं सोच सकते हो।

तो यह है आपके लिए 2025 का वो रोड मैप जिसे आप समझते हुए शनि-केतु को बैलेंस करकर चलोगे, गुरु को और राहु महाराज की स्थिति को मजबूत करते हुए चलोगे। आपके लिए बेहद सुंदर गतिविधियों में लाभान्वित योग प्राप्त होंगे।

यहां शनि खराब नहीं करेगा। मैं फिर से बता दूं, शनि आपका शत्रु नहीं है। इनका प्रयोजन है, इनका नाम ही शनि है। शनि अर्थात धीरे-धीरे यह आपको सब कुछ देंगे, किंतु अवस्था गत रूप में नींव मजबूत करते हुए आपकी कर्म दक्षता के आधार पर 2025 आपके लिए मंगलमय हो। आप वह सभी ऊंचाइयों को सफलताओं को प्राप्त करें जिनका लंबे समय से आप कर रहे थे इंतजार।

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आएगी। कल फिर से एक नई जानकारी लेकर आपके सामने उपस्थित होंगा। तब तक के लिए।