2025 में कुंभ राशि के लोगों के लिए शानदार वापसी का रोड मैप

元の動画コンテンツ動画を展開する

नमस्कार प्रिय दर्शकों!

  • 2024 में कुंभ राशि के लोग बर्बाद होने के बाद 2025 में करेंगे वापसी।
  • शनि की साढ़े साती का तीसरा चरण धन भाव में करेगा प्रवेश।
  • देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन विस्तारित करेगा भौतिक सुखों को।
  • राहु महाराज आपके जीवन को देंगे नया आशीर्वाद।
  • केतु का ध्यान रखना आवश्यक है, अन्यथा दांपत्य जीवन में आ सकती है समस्याएँ।

नमस्कार प्रिय दर्शकों! थंबनेल तो आप देख ही चुके हैं जहां मैंने लिखा है कि 2024 में कुंभ राशि के लोग चाहे जितना बर्बाद क्यों ना हो गए हों, 2025 में आप फिर से करने जा रहे हो वापसी। और लोग एडी से चोटी का जोर क्यों ना लगा लें। जी हां, लोग एडी से चोटी का जोर क्यों ना लगा लें, 2025 में कुंभ राशि वाले जातकों को चाहकर भी गिरा नहीं पाएंगे।

आपके लिए शनि की साढ़े साती चल रही है। ऐसा हो जाएगा, वैसा हो जाएगा, ऐसे कार्यक्रम बहुत से आप अभी तक देख चुके हो। इवन जनवरी आपका अच्छा जाएगा, फरवरी खराब जाएगा, मार्च अच्छा जाएगा ऐसे कार्यक्रम भी आप देख चुके हो। किंतु आपको समझना है 2025 का रोड मैप और वह यह रहा आपके सामने।

यहां आपके सामने एक कुंडली दिखाई दे रही है और इस कुंडली में सिर्फ चार ही ग्रह आपको दिखाई दे रहे हैं: शनि महाराज, देवगुरु बृहस्पति, राहु और केतु। यह वह चार शक्तिशाली ग्रह हैं जो आपके जीवन को 80% तक होल्ड कर कर रखते हैं। अगर किसी व्यक्ति के जीवन में लंबी अवधि के अंदर समस्याएं लगातार बनती रही हैं, तो 80% का योगदान इन चारों ग्रहों का होता है।

और किसी व्यक्ति के जीवन में लंबे समय तक बड़ी उन्नति की सफलता की राह बनी है तो भी 80% की स्थिति इन्हीं चार ग्रहों के माध्यम से आपको प्राप्त होती है। और इस वर्ष आपके लिए यह चारों ग्रह कुछ संकेत दे रहे हैं। इनमें दो ग्रह ऐसे हैं जो आपके लिए श्रेष्ठ बुलंदियों का निर्माण 2025 में करने जा रहे हैं

ध्यान दें, दो ऐसे ग्रह हैं जो पिछले समय में आपका पैर पकड़कर खड़े थे। चाहकर भी आपको आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। वह आपका पैर छोड़ने जा रहे हैं और यह राशि परिवर्तन आज का कार्यक्रम इसलिए भी आपको विशेष हो जाता है कि जो 80% आपके जीवन को होल्ड करते हैं, यह सभी चारों ग्रह 2025 में अपना-अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

इनमें पहली स्थिति का योग आएगा शनि महाराज का 29 मार्च 2025 को, शनि महाराज साढ़े साती के तीसरे चरण में आपको प्रवेश करवाने जा रहे हैं। कहां पर? तो धन भाव में। और आप कई बार सुने होंगे कि शनि की साढ़े साती का तीसरा चरण काफी लोगों के लिए अच्छा होता है।

मैं कहूंगा, इस अच्छी गतिविधि को 2025 में सभी कुंभ राशि के लोग अनुभूति करते हुए पाएंगे। पिछले पांच वर्षों की ड्यूरेशन में आपने अपने जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं। किंतु इस बार जो शनि महाराज का तीसरा चरण आपके लिए प्रारंभ हो रहा है, यह धन की स्थितियों से आपको पुष्ट करेगा।

कुटुंब परिवार की स्थितियों से आपको पुष्ट करता हुआ पाया जाएगा। आपकी वाणी का वर्चस्व पुनः से आपके जीवन में लौटाकर देगा। और लिख कर रख लो, आपके भौतिक सुखों में वृद्धि वही शनि महाराज करने जा रहे हैं जो कल तक आपको दे रहे थे कष्ट

अगर आप नया घर, भवन, भूमि खरीदना चाह रहे हैं, नया ऑफिस खरीदना चाह रहे हैं, नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं, 2025 में यह आना है मतलब आना है। घर को रिनोवेट कराना चाह रहे हो, एक मंजिल अपने घर पर और चढ़ाना चाह रहे हो—यह होकर रहेगी और प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता होती नहीं, इसकी अनुभूति आप स्वयं अपनी आंखों से करते हुए देखेंगे।

शनि महाराज का मीन राशि में जाना आपके जीवन में चल रहे कष्टों को समाप्त करेगा। तीसरा चरण बेहद सुंदर स्वरूप में, या फिर मैं कहूं कि दो चरणों में जितने कष्ट आपने देखे हैं, उनसे भरपूर की करने वाला यह तीसरा चरण कुंभ राशि वाले जातकों के लिए निर्मित।

अगर सिद्ध ना हो, तो आप मुझे कहिए। दूसरी अवस्था के अंदर 15 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति अपना राशि परिवर्तन करकर वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन में जाएंगे। और उससे भी पहले आपके लिए भौतिक सुखों की स्थिति 1 जनवरी से लेकर 15 मई की स्थिति में जाता गुरु आपको क्या देगा।

तो भौतिक सुखों में वृद्धि, जनता में यश मान और प्रतिष्ठा। यदि आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो राजनीति की स्थितियों में आपको श्रेष्ठ कारक लाभ प्रदान करेंगे। कर्म क्षेत्र की अनस्टेबल जो आपके लिए बनी थी, यह स्टेबिलिटी के अंदर आपको मजबूत कर कर जाने वाले हैं देव गुरु बृहस्पति।

इसी के साथ में फिजूल के खर्चे स्वास्थ्य रूपी योग के जो खर्चे हो रहे थे, ये 1 मई से 15 मई के मध्य ही आप अपने पक्ष में आता हुआ देखेंगे। 15 मई को जैसे ही देवगुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव में जाएंगे, आपके लिए बहुत अच्छा योग बन रहा है।

क्योंकि देवगुरु बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर एकादश भाव को देखेंगे, जो कि इनका खुद का घर होता है। यह है आपकी डिजायर्स को पूर्ण करने वाला घर, यह है आपकी आय में वृद्धि करने वाला घर। और जब धन का स्वामी अपने घर को देखे, यह आपके धन में भी वृद्धि करता है।

आपकी आय में भी वृद्धि करता है। एक से अधिक आय के आयाम भी आपके लिए निर्मित कर कर देता है। 5 साल की अवधि में जो आपने सडन ऑफ लॉसेस अपने जीवन में देखे हैं, विशेष रूप से आर्थिक दृष्टिकोण से इनकी पुष्टि तो 2025 में होना तय है। मतलब तय है, इसमें किसी प्रकार का संकोच नहीं है।

और अभी तक जो आप गलत डिसीजन ले रहे थे, करना क्या चाह रहे थे, हो क्या रहा था उन स्थितियों में अब देवगुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि आपके लग्न पर जाकर आपके व्यक्तित्व, आचार-विचार, व्यवहार, स्वभाव की स्थितियों को बेहद सुंदर करता हुआ पाएंगे।

अब इससे भी बड़ी अवस्था यह, दो ग्रह तो आपके लिए बहुत अच्छा लाभ दे रहे हैं। किंतु पिछले लंबे समय से अगर मैं कहूं तो 18 अक्टूबर 2023 से जो राहु-केतु आपके धन भाव में और समस्याओं के स्थान पर कुंडली लगाकर बैठे हैं, उनसे भी 18 मई 2025, यह तारीख नोट कर कर रखिएगा।

आप अनुभूति करेंगे 18 मई 2025 के पश्चात आपके जीवन में धन से संबंधित लगे ताले खुलेंगे। आपके जीवन में चल रही ऑब्स्टकल की स्थितियों से आप मुक्त होते हुए देखेंगे। जो आपकी वाणी का दबदबा बना हुआ था और कुछ समय से वह दबदबा समाप्त हो रहा है, यह पुनः से आपके पक्ष में आता हुआ दिखाई देगा।

जॉब में प्रॉब्लम आ रही है, प्रमोशन की स्थितियां रुक रही हैं, मेहनत आप कर रहे हैं, एप्रिसिएशन किसी और के सांझे जा रही है। यह अवस्था, यह समस्या भी अब समाप्त होते हुए आप देख पाओगे। देवगुरु बृहस्पति, शनि की स्थिति तो बेहद सुंदर स्वरूप में काम करेगी।

किंतु इसी के साथ में एक और तीसरा ग्रह है जो आपके जीवन में 2025 में करने जा रहा है कमाल और वो है राहु महाराज। यही है ग्रहों का खेल। कल तक जो आपका कंठ पकड़कर खड़ा था, आज वो दोनों हाथों से आपको आशीर्वाद देगा। जैसे ही ये कुंभ राशि में आएंगे, कुंभ राशि इनकी मित्र कारक राशि होती है।

मैं पूर्व के कई कार्यक्रमों में आपको बता चुका हूं कि इनका खुद का कोई घर नहीं होता। यह जिस घर में जाते हैं, उस राशि पति की तरह कार्य करते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि महाराज की प्लेसमेंट अच्छी बनी हुई है, तो शनि तो तीसरे चरण के अंदर बेहद सुंदर लाभ देंगे ही।

साथ-साथ में राहु महाराज की स्थिति भी आपके माइंड को बड़ा शाप कर देगी, आपके डिसीजन काबिले तारीफ बनाएगी। सडन ऑफ बेनिफिट्स जो आपके लिए चाह रहे थे, किंतु लॉस में कन्वर्ट हो रहे थे, वो बेनिफिट के अंदर कन्वर्ट होते हुए दिखाई देंगे।

दांपत्य जीवन की स्थितियां और भाग्य का साथ दिलाएंगे राहु। यह वही शक्तिशाली ग्रह है, जब लेने पर आता है तो व्यक्ति को पाई-पाई के लिए मोहताज कर देता है। और जब कलयुग के अंदर देने पर आए, तो इतना देता है कि व्यक्ति को संभाला नहीं जाता।

सिर्फ एक ही कंडीशन देखनी है शनि का प्लेसमेंट आपकी कुंडली में अच्छा है। यह एक-एक शब्द आपके जीवन में अगर 2025 में घटित ना हो बाकायदा डेट टू डेट जो मैं डेट आपको बता रहा हूं, तो आप मुझे कहिए।

तीन ग्रहों की स्थिति यहां पर बेहद सुंदर स्वरूप में आपके लिए कार्य करेंगी। एक ग्रह ऐसा बना हुआ है इन चार ग्रहों में जो आपके लिए समस्या क्रिएट कर सकता है, वह है केतु महाराज। यहां केतु को बैलेंस कर कर रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा।

केतु की स्थिति आपके दांपत्य जीवन में अंडरस्टैंडिंग रिलेटेड इशू क्रिएट कर सकती है, स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, अर्निंग सोर्सेस में जितना डिजर्व करते हो, उन स्थितियों को कमजोर कर सकती है और मेहनत को थोड़ा सा अधिक बढ़ा सकती है।

यह केतु महाराज नकारात्मक दृष्टिकोण ना क्रिएट करें। इसके लिए क्या करना चाहिए तो 18 मई 2025 से ही ओम केतवे नमः का जाप करना, गणेश चालीसा का पाठ करना साथ ही रास्ते में जो अवारा कुत्ते घूमते हैं, इनको कुछ ना कुछ खाने की वस्तु अवश्य रूप से दीजिएगा।

चाहे ₹ का बिस्किट दे दिया, रोटी दे दी, दूध दे दी—ऐसा कोई भी प्रयोजन करते हैं, यह आपके लिए बड़ी अच्छी अवस्था का योग बना कर देता है। अगर आप आउट ऑफ इंडिया रहते हैं, तो जो भी स्ट्रीट डॉक से रिलेटेड कोई चैरिटी संस्था हो, वहां पर यदि आप कुछ डोनेट कर सकते हो तो भी आपके लिए बड़ी अच्छी अवस्था है।

शनि का जाप, शनि चालीसा का पाठ तीसरे चरण में बेहद सुंदर लाभ देता हुआ पाया जाएगा। और वर्ष 2025 की पहली ही तारीख से ओम गुरुवे नमः की एक माला रोजाना नियमित रूप से करना चालू कीजिए। मैं फिर से कह रहा हूं, 5 साल में चाहे जितने गड्ढे आपने फाइनेंशियल दृष्टिकोण से क्यों ना अपने जीवन में देखे हों, 2025 में यह पुनः से पूरित होने जा रहे हैं।

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आएगी। कल फिर से एक नई जानकारी लेकर आपके सामने उपस्थित होंगा। तब तक के लिए नमस्कार।