2025 में वृषभ राशि के लिए एक नई शुरुआत: चार सच्चे दोस्तों के साथ सफलता की ओर!

Nội dung video gốcMở rộng video
  • 2025 में वृषभ राशि वाले जातकों का उदय होगा।
  • चार ग्रह आपका सच्चे दोस्त हैं जो आपको अगले वर्ष की मार्गदर्शिका प्रदान कर रहे हैं।
  • शनि और राहु का स्थानांतरण आपको नई संपत्ति और समृद्धि प्रदान करेगा।
  • 2024 में हुए नुकसान की भरपाई 2025 में होगी।
  • सावधानियों का पालन करना आवश्यक है, खासकर लालच और बेईमानी से दूर रहकर।

नमस्कार प्रिय दर्शकों,

थंबनेल तो आप देख ही चुके हैं जहां मैंने लिखा है कि 2024 में वृषभ राशि वाले जातक चाहे जितने बर्बाद क्यों ना हो गए हो, 2025 में आप फिर से करने जा रहे हो वाप। लोग चाहे जितना एडी से चोटी का जोर लगा ले, 2025 में वृषभ राशि वाले जातकों को गिरा नहीं पाएंगे।

किंतु कैसे? तो 2025 के रोड मैप को समझते हुए आपसे एक प्रश्न पूछना चाहूंगा। आपके जीवन में दो दोस्त हैं। एक वह दोस्त है जो आपको हर सिचुएशन के अंदर अवगत कराता है, क्या आपके लिए अच्छा है, क्या आपके लिए खराब है, क्या आपको करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, किस प्रकार आप जीवन में उन्नति कर सकते हो।

और दूसरा दोस्त है जो आपसे मिलता है, बातचीत करता है, हंसी मजाक करता है, आपके साथ पार्टी करता है और फिर चला जाता है। आप अपने जीवन में सच्चा दोस्त किसे मानेंगे?

होप फर्स्ट वाले को? जो आपको हर सिचुएशन से अवगत कराता है।

यह रहे आपके वह चार सच्चे दोस्त। यहां आप कुंडली देख पा रहे हो, इस कुंडली में चार ही ग्रह आपके लिए दिखाई दे रहे हैं - देव गुरु बृहस्पति, शनि, राहु और केतु। यही वह चार सच्चे दोस्त हैं जो आपके लिए 2025 के अंदर उन सभी सत्यता की स्थितियों को अवगत करा रहे हैं कि क्या आपको करना है, क्या नहीं करना है, क्या आपके लिए श्रेष्ठ कारक है और किन गतिविधियों से आप जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

क्या ऐसा कार्य करें कि दुनिया एडी से चोटी का जोर लगा ले, वृषभ राशि वाले जातकों को गिरा ना पाए। बाकी पांच ग्रह ऐसे हैं आपके सेकंड वाले दोस्त हैं जिन्होंने कुछ समय के लिए आते हैं, आपके साथ अच्छा या बुरा व्यवहार करते हैं और चले जाते हैं।

किंतु यही वह चार सच्चे दोस्त हैं जो हर सिचुएशन से आपको अवगत कराना चाह रहे हैं।

इवन, मैं कहूं तो आपके जीवन में लंबी अवधि तक यदि कोई बहुत अच्छी गतिविधियां आप जीवन में सक्सेस प्राप्त कर रहे हो - बहुत पैसा लिया, बहुत पैसा कमाया। घर के अंदर बहुत खुशियां आ रही हैं। आपने भौतिक सुखों के लिए घर, गाड़ी, घोड़ा लिया। लंबे समय तक आपका बहुत अच्छा समय चला। उस समय 80% का योगदान इन चार ग्रहों का होता है।

और किसी व्यक्ति के लिए लंबी ड्यूरेशन में, दो-चार महीने नहीं, लंबी ड्यूरेशन के अंदर समस्याएं आ रही हैं। एक समस्या समाप्त नहीं हो रही है, दूसरी फिर आकर खड़ी हो जा रही है। बार-बार कार्य रुक रहे हैं, कर्ज हो गया, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या आ गई। उन स्थितियों में भी यह चार ग्रह 80% तक की जिम्मेदारी या फिर कहूं होल्डिंग आपके जीवन में रखते हैं।

जनवरी आपके लिए अच्छा जाएगा। फरवरी आपके लिए खराब जाएगा। मार्च आपके लिए अच्छा जाएगा। ऐसे तो और कार्यक्रम भी आप सुन चुके हैं, किंतु आज के इस कार्यक्रम में इन चार ग्रहों की स्थिति को आपने समझ लिया।

समझ जाइए, 2025 का रोड मैप आपके लिए इस कदर तैयार हो जाएगा कि दुनिया फिर से, कह रहा हूं तीसरी बार, कि दुनिया एडी से चोटी का जोर लगा ले, वृषभ राशि को इस बार नहीं गिरा पाएगी।

यहां आपके लिए चार ग्रह इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं कि 2025 में यह चारों ही ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

पहली स्थिति में 29 मार्च 2025 को शनि महाराज कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में जा रहे हैं। यह आपका पहला वह दोस्त है जो हाथ पकड़कर निरंतर आगे ले जाने की बाध्यता आपके लिए ले रहा है।

2025 के प्रारंभिक अवस्था में ही शनि महाराज जाते हुए अपने घर का श्रेष्ठ कारक लाभ देंगे।

और 29 मार्च के पश्चात में क्या-क्या बड़े परिवर्तन आपके लिए ला रहे हैं, वह भी जानिए। तो पहली अवस्था में शनि महाराज आपको 2025 में कर्म क्षेत्र में बहुत अच्छी मजबूती देने जा रहे हैं।

एकदम से आप देखेंगे कि आपके कर्म क्षेत्र में अच्छे लाभ बनकर आ गए। जैसे ही शनि महाराज मीन राशि में जाएंगे, यह आपके लिए अर्निंग सोर्सेस की स्थितियों को बहुत अच्छा बना देंगे।

एकदम से आपके कार्यों में कोई नया उत्साह जैसी स्थिति, कोई नया इवेंट जैसी स्थिति को आपके लिए जोड़ते हुए पाए जाएंगे।

आप जॉब कर रहे हैं? नई जॉब की अपॉर्चुनिटी विद इंक्रीमेंट आपके साथ बनकर आ गई।

आप व्यापार कर रहे हैं? व्यापार में एकदम से कोई बड़े टेंडर, बड़े ऑर्डर आपके पास आ गए। अभी तक जो सुस्ती पन आपके जीवन में चल रहा था, वह हटकर एकदम से आपके डिसीजंस की स्थितियां बहुत एक्टिवेट हो जाएंगे।

2025 में शनि महाराज जब तीसरी दृष्टि से आपके लग्न को देखेंगे तो अभी तक गुरु महाराज आपके व्यक्तित्व, आचार, विचार, व्यवहार, स्वभाव की स्थितियों में, आपके डिसीजन मेकिंग पावर की स्थितियों में ऑब्सटकल डाल रहे थे।

आप एक बार सही भी सोच रहे थे, तो सही कार्य हो नहीं पा रहे थे। किंतु अब जब शनि देव आपकी कुंडली के अंदर लग्न पर दृष्टि देंगे, यह न्यायप्रिय ग्रह है, सत्यता की मूर्ति के साथ में इतने सुंदर रिजल्ट बनाएंगे कि आप सोच भी नहीं सकते।

शनि देव की सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर आएगी। अभी तक आपने देखा कि 2024 में वृषभ राशि वाले जातकों ने बड़े-बड़े लॉस किए हैं। चाहे वह शेयर मार्केट में हो, चाहे वह किसी अन्य अवस्था के अंदर बने हुए हो, बड़े-बड़े लॉस आपके सामने बनकर आए।

इवन आर्थिक दृष्टिकोण से वृषभ राशि वाले जातक बड़े कमजोर हो गए किंतु अब आपकी कुंडली का अति योग कारक ग्रह जब आपके सप्तम भाव को देखेगा, आपके लिए उन सभी गड्ढों को भरता हुआ पाया जाएगा जो 2024 में लग्न की गलत गतिविधियों से, हमारे ही गलत डिसीजंस की वजह से हमने जो लॉस किया है, इसकी भरपूर की 2025 में शनिदेव आपके लिए करने जा रहे हैं।

शनि देव की दशम दृष्टि आपके जीवन में जो बार-बार कार्यों में रुकावटें आ रही थी, आपके लिए एक्सपेक्टेशन के अकॉर्डिंग रिजल्ट की स्थितियां नहीं बन पा रही थी, उन स्थितियों से बाहर निकालकर भाग्य का साथ भी देंगे। कर्म क्षेत्र की स्थितियों को भी बड़ा अच्छा कर देंगे।

और आपकी आय में वृद्धि करते हुए 2025 में बहुत बड़ी बात कह रहा हूं।

चाहे जितनी बड़ी डिजायर आपकी बनी हुई है, इसे शनि महाराज पूर्ण जरूर करेंगे। बस एक कंडीशन को चेक करना है कि शनि देव आपकी कुंडली में एक अच्छे भाव में होना आवश्यक रहेगा।

15 मई को देवगुरु बृहस्पति आपके लग्न से हट जाएंगे। यह स्थान है क्या? तो यह है आपका व्यक्तित्व, आपका आचार, विचार, व्यवहार, स्वभाव। आपके निर्णय लेने की दक्षता इसी स्थान से देखी जाती है।

हर व्यक्ति कहता है कि देवगुरु बृहस्पति ज्ञान के कारक ग्रह है और जहां बैठते हैं, वहां बड़े अच्छी स्थिति के योग बनाकर दे देते हैं। यह अपने आप में भी सत्य है किंतु यह अधूरी गणना है।

यहां वृषभ लग्न वृषभ राशि वाले जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति आपके अष्टमेश होते हैं, मार्केशिटी हैं।

आप अनुभव कीजिए, जब से 13 महीने की अवधि के अंदर देवगुरु बृहस्पति बने हुए हैं, लगातार आपके डिसीजन गलत हो रहे हैं। आपके लिए जो भी अवस्था आप सोच रहे हो, हो क्या रहा है, कर क्या रहे हो - इन स्थितियों में अस्त व्यस्तता बन रही है। अब आपको अपने ऊपर ही डाउट होना लग चालू हो चुका है।

कोई भी कार्य करूं, ना करूं, करना चाहिए, नहीं करना चाहिए इसमें सफलता मिलेगी या नहीं। इस प्रकार का संशय या फिर ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति बनाकर आपके ही हाथों से लगातार देव गुरु बृहस्पति पिछले समय में आपके लिए उतार चढ़ाव बनाते रहे हैं।

15 मई को जब यह आपके लग्न को छोड़ देंगे, तब आपके व्यक्तित्व की स्थितियां बेहद सुंदर हो जाएंगी।

और ज्यादा शक्तिशाली गतिविधियों के साथ में, ना सिर्फ आप अपने आप को आगे बढ़ाओगे, अपितु आपके परिवार की स्थितियों को भी उन्नति की तरफ लेकर जाओगे।

क्यों? पहली अवस्था में देवगुरु बृहस्पति का नकारात्मक दृष्टिकोण आपके लग्न से हट रहा है। दूसरी अवस्था के अंदर शनि महाराज की तीसरी दृष्टि आपके लग्न पर आ रही है।

आप कहेंगे कि आप तो कह रहे थे दोस्त हैं। दोस्त नहीं, सत्यता से अवगत करवाने वाले दोस्त। जो चाहे दोस्त अच्छा है, चाहे बुरा है, सत्यता से जो अवगत कराए वही आपका सच्चा दोस्त है। और यह आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं, इसे आपको समझना जरूरी है।

जैसे ही देवगुरु बृहस्पति यहां से हटेंगे, शनि महाराज और शक्तिशाली होकर आपके लिए 2025 में निर्णायक गतिविधियों से बहुत श्रेष्ठ ऊंचाइयां और ऊंचाइयां ऐसी कि फिर चाहे लोग जो पिछले समय में आपका बार-बार पैर पकड़कर खींच रहे थे, एडी से चोटी का जोर लगा लेंगे, आपको गिरा नहीं पाएंगे।

18 मई को राहु और केतु अपना स्थानांतरण करने जा रहे हैं। इन दो ग्रहों का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न होना चालू हो जाता है। किंतु अब गजब आप यूं देखोगे कि जो 18 मई से पहले पिछले समय की 18 महीने की गतिविधि में, जिस ग्रह ने आपका पैर पकड़ कर खड़ा रखा था, या कहे कई लोगों के तो कंठ पकड़ कर खड़े थे, वही ग्रह 18 मई से अब आपके लिए दोनों हाथों से आशीर्वाद देते हुए आपको श्रेष्ठ कारक ऊंचाइयों की तरफ लेकर जाएगा।

और यही है ग्रहों का खेल। वही ग्रह होता है जो कुछ समय तक आपके लिए इतनी समस्याओं को क्रिएट कर देता है कि संभाले नहीं संभालती।

और वही ग्रह होता है कि जब एक अच्छे भाव की स्थिति को प्राप्त कर लेता है, तो आपको श्रेष्ठ ऊँचाइयों की तरफ ले जाता है। किंतु इसे भी समझना जरूरी है।

क्योंकि हम चर्चा कर रहे हैं एक, दो महीने की नहीं, पूरे वर्ष की साल की गतिविधियों में कैसे फल देंगे।

राहु महाराज जब मीन राशि को छोड़कर अपने परम मित्र शनि की राशि में आ जाएंगे और शनि महाराज एक घर ऊपर चले जाएंगे, राहु यहां पर एकदम से आपके कार्यक्षेत्र में बहुत तेजी से बूस्ट अप देता हुआ पाया जाएगा।

वृषभ राशि की वह महिलाएं जो हाउस मेकर हैं, अपने घर को संभालती हैं, कि आंतरिक हृदय से चाहती हैं कि हम जीवन में कुछ नया करें।

आप देखिएगा, 18 मई के पश्चात आपके लिए बहुत अच्छे योग बना कर दे देंगे। जो लोग कर्म क्षेत्र में पहले से ही जुड़े हुए हैं, उनके व्यापार में एकदम से वृद्धि का योग, एकदम से बड़े-बड़े टेंडर आ रहे हैं।

इवन आपको बहुत ज्यादा समय ही नहीं मिल पा रहा है, अपने परिवार को देने के लिए, इतना ज्यादा आपका काम बढ़ जाएगा।

जॉब कर रहे हैं? जॉब के अंदर एकदम से आपको कोई बहुत बड़ा अच्छा ऑफर मिल गया, जो आपके जीवन में चेंजिंग पॉइंट ला सकता है।

एक तो हो गया, हम 10,000 की नौकरी कर रहे हैं, 12,000 की मिल गई! नहीं, ऐसी चेंजेज जो आपके जीवन को चेंज कर दे - इस प्रकार की स्थिति।

क्योंकि ये राहु है, कलयुग का राजा है। देने पर आता है तो ऐसा देता है कि व्यक्ति की स्थिति को खुद अचंभित हो जाता है कि यह कैसे हो गया।

इसी प्रकार की अवस्था यहां पर राहु महाराज क्रिएट करेंगे। धन की स्थितियों से आपको पुष्ट करेंगे, साथ ही जॉब में यश, मान, प्रतिष्ठा की स्थिति का योग बनाएंगे।

अभी आप देख रहे हो, बॉस, कलीग, लैक, पोलिंग कर रहे हैं। एप्रिसिएशंस ही नहीं बनकर आ रहे हैं, कार्यों में रुकावटें आ रही हैं, सब समाप्त कर देंगे।

18 मई के पश्चात राहु।

किंतु फिर से दूसरी गति विधि को जानना भी जरूरी है। तो केतु जब आपके चतुर्थ भाव में आएगा, यहां पर आपको कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता रहेगी।

क्या-क्या सावधानियां? माता के स्वास्थ्य को आपको 2025 में थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आपके जीवन में कुछ ऐसे लोगों का प्रवेश हो सकता है, जो कहीं ना कहीं आपको लालच, ग्रीडिनेस देकर चीजों को अनबैलेंस करने का प्रयोजन बनाए।

आप यहां इन्वेस्ट कर दो, आप हमारे साथ पार्टनरशिप कर लो। इस प्रकार की स्थितियों में लालच देकर आपको वापस नीचे गिराने की स्थिति का योग बनाएंगे।

किंतु यहां आपको सावधानी बरतनी है। इसीलिए मैंने कहा कि कोई गिरा तो नहीं पाएगा, किंतु कैसे?

तो रोड मैप समझने के पश्चात, यहां केतु महाराज जब आएंगे, तो यह जनता में आपको ऐसे-ऐसे लोगों से मिलाएंगे। लोगों से मिलना अच्छा है, किंतु ऐसे लोगों से जो अपना स्वार्थ आपके पास साधने आए।

और इसे जानना, समझना, परखना - कौन व्यक्ति मेरे लिए कैसी गतिविधियों को बना सकता है - इसका आपको विशेष रूप से मंथन करना होगा।

जब भी 2025 में आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ रहा है, जो आपको अनुभूति कराए कि यह मुझे ग्रीडिनेस, लालच देकर अपने पक्ष की स्थिति बना रहा है, वही समझ जाइएगा कि राहु महाराज तो अच्छा कर रहे हैं किंतु केतु हमें घेरने का प्रयास कर रहा है।

और आपको तुरंत रूप से पीछे आ जाना है।

इस चार दोस्तों में से दो दोस्त ऐसे हैं जो हाथ पकड़कर निरंतर आपको ऊंचाइयों की तरफ लेकर जाना चाह रहे हैं। और दो दोस्त ऐसे हैं जो आपके कार्यों में रुकावटें डालेंगे।

अब हमें क्या करना चाहिए?

तो रोड मैप को क्लियर करने के लिए हमें उन दो ग्रहों की स्थिति को मजबूत करना है, उन दो दोस्तों के साथ अपना हाथ मिलाकर आगे बढ़ना है। जो हमें ऊंचाइयों की तरफ लेकर जाएंगे और उन दो दोस्तों से दो कदम पीछे हटाकर उन्हें डिक्रीज करना है ताकि वह प्रॉब्लम ना क्रिएट कर पाए।

क्या करना चाहिए?

शनि की स्थिति को मजबूत करना है। ओम शन शनिश्चराय नमः का जाप करना, शनि चालीसा का पाठ करना। बेहद सुंदर अवस्था में एक योग बना कर देगा।

किसी अच्छे विद्वान से कंसल्ट करकर शनि की स्थिति को मजबूत करने के लिए आप नीलम पहन सकते हैं। इसका सब्सटिट्यूट काका नीली पहन सकते हैं। किंतु ऐसे नहीं, किसी को कुंडली दिखाने के पश्चात ही।

राहु महाराज की प्लेसमेंट अगर आपकी कुंडली में अच्छी बनी हुई है, आप अ मणि पहन सकते हो। किंतु ऐसे बिल्कुल भी मत पहनिस। अच्छे विद्वान को अपनी कुंडली का एनालिसिस करवाने के पश्चात ही धारण करना है।

ओम रांग राहवे नमः का जाप करना कर्म क्षेत्र के स्थितियों में बेहद सुंदर अवस्था का योग बना कर देगा।

क्या करें कि गुरु और केतु महाराज की स्थिति हमें नकारात्मक दृष्टिकोण ना क्रिएट कर दे पाए। ओम गुरुवे नमः का जाप करना आपके लिए अच्छा है।

गुरुवार के दिन कुछ ना कुछ पीली वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा है। आप स्वयं पीली वस्तुओं का सेवन मत कीजिए, खाना पहनना, आसपास के वातावरण में - यह आपके लिए अच्छा है।

केतु को डिक्रीज करके रखना है। छल कपट, बेईमानी करने वाले लोगों के बारे में जानना, समझना, मंथन करना बहुत आवश्यक रहेगा।

लालच के अंदर नहीं फसना है। ग्रीडिनेस से जरा सा बिल्कुल दूर रहेंगे। शॉर्टकट रास्ते आपको नहीं अपनाने हैं।

अदृ वाइज शनि और राहु जितना देंगे, उतना केतु अकेला ले जाने के लिए काफी है।

रातों रात करोड़पति बनने के सपने नहीं देखने हैं। और इन नकारात्मक गतिविधियों से आप दूर रहोगे तो सकारात्मक गतिविधियों में 2025 में शनि और राहु आपको वो कुछ दे सकते हैं जो शायद वर्तमान की स्थिति को देखते हुए आप समझ भी नहीं सकते, बिलीव भी नहीं कर सकते हैं।

केतु को डिक्रीज करने के लिए क्या करना है? ओम केत वे नमः का जाप, गणेश चालीसा का पाठ। रास्ते में जो अवारा कुत्ते घूमते हैं, इनको कुछ ना कुछ खाने की वस्तु अवश्य रूप से देते रहिएगा।

निश्चित रूप से गुरु और केतु के नकारात्मक दृष्टिकोण आपके जीवन से समाप्त होंगे।

शनि और राहु आपको वह कुछ देने जा रहे हैं 2025 में जो शायद आप अनुभूति भी नहीं कर सकते। 20225 में आप बहुत सक्सेस हो, बहुत खुशियां मिले। जितने भी नकारात्मक दृष्टिकोण थे, यह सभी 2024 में छोड़कर नई जीवन की गतिविधियों में 2025 में आप प्रवेश करें।

यही मेरी कामना है। आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आएगी।

कल फिर से एक नई जानकारी लेकर आपके सामने उपस्थित होंगा। तब तक के लिए।